पूरे महाराष्ट्र में 1000 "सेवा दूत" तैयार किए जाएंगे – संदीप दादा भंडारी
मोदी सरकार की योजनाओं को प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक पहुँचाने का भाजपा जैन प्रकोष्ठ का संकल्प! पूरे महाराष्ट्र में 1000 "सेवा दूत" तैयार किए जाएंगे – संदीप दादा भंडारी उत्तर महाराष्ट्र विभागीय शासकीय योजना प्रशिक्षण शिविर नासिक में उत्साहपूर्वक संपन्न देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण एवं विकास के 12 वर्षों की ऐतिहासिक यात्रा पूर्ण की है। केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने तथा प्रत्येक पात्र लाभार्थी को इन योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से भाजपा जैन प्रकोष्ठ, महाराष्ट्र प्रदेश एवं अखिल भारतीय जैन अल्पसंख्यक महासंघ के संयुक्त तत्वावधान में पूरे महाराष्ट्र में "सेवा दूत" शासकीय योजना प्रशिक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत उत्तर महाराष्ट्र विभागीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन नासिक स्थित भाजपा कार्यालय में उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर भाजपा जैन प्रकोष्ठ, महाराष्ट्र प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष संदीप दा...