Posts

Showing posts from 2026

पूरे महाराष्ट्र में 1000 "सेवा दूत" तैयार किए जाएंगे – संदीप दादा भंडारी

Image
मोदी सरकार की योजनाओं को प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक पहुँचाने का भाजपा जैन प्रकोष्ठ का संकल्प! पूरे महाराष्ट्र में 1000 "सेवा दूत" तैयार किए जाएंगे – संदीप दादा भंडारी  उत्तर महाराष्ट्र विभागीय शासकीय योजना प्रशिक्षण शिविर नासिक में उत्साहपूर्वक संपन्न देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण एवं विकास के 12 वर्षों की ऐतिहासिक यात्रा पूर्ण की है। केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने तथा प्रत्येक पात्र लाभार्थी को इन योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से भाजपा जैन प्रकोष्ठ, महाराष्ट्र प्रदेश एवं अखिल भारतीय जैन अल्पसंख्यक महासंघ के संयुक्त तत्वावधान में पूरे महाराष्ट्र में "सेवा दूत" शासकीय योजना प्रशिक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत उत्तर महाराष्ट्र विभागीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन नासिक स्थित भाजपा कार्यालय में उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर भाजपा जैन प्रकोष्ठ, महाराष्ट्र प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष संदीप दा...

विश्व जैन ध्वज दिवस

Image
#विश्व_जैन_ध्वज_दिवस कि हार्दिक शुभकामनाएं  "जैन ध्वज" जैन धर्म का पवित्र प्रतीक है, जिसमें पाँच रंग (लाल, पीला, सफेद, हरा और गहरा नीला) होते हैं, जो पंच-परमेष्ठी (अरिहंत, सिद्ध, आचार्य, उपाध्याय और साधु) का प्रतिनिधित्व करते हैं।  यह ध्वज अहिंसा, सत्य, और मोक्ष मार्ग का प्रतीक है, जिसके केंद्र में स्थित केसरिया स्वास्तिक चार गतियों से मुक्ति और कल्याण को दर्शाता है। #jaindwaj  #vishvajaindwajdiwas #jain #bjpjainprakosth #sandeepbhandari #jainsena